नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। डीसीए येलो ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
डीसीए येलो बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 9 विकेट खोकर सिर्फ 170 रन का स्कोर खड़ा किया।
डीसीए येलो की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रौनक ने 47 रन शहदाब ने नाबाद 33 रन और मुर्शीद ने 16 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।
डिफेंडर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए फैजान ने 3 विकेट, बद्रुज़मा ने 2 विकेट और अशरफ ने 2 विकेट चटकाए।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी डिफेंडर की टीम 26.1 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
डिफेंडर की ओर से खेलते हुए अमन ने 41 रन, नजीम ने नाबाद 38 रन और फैजान ने 36 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।
डीसीए येलो की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने 3 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच मे अररिया डिफेंडर क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत कर अपने नाम किया ।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डिफेंडर के फैजान को दिया गया ।
आज के मैच में अंपायर की भूमिका में मनीष कुमार मन्नू और पंकज थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
एसीए ब्लू और एफसीए बि, फारबिसगंज के बीच खेला जाएगा ।






















