नज़रिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। 12 दिसंबर 2024 को महिला राजद जिला संगठन की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह अररिया में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल जी उपस्थित हुई बैठक की अध्यक्षता जिला महिला राजद अध्यक्ष श्री मती लवली नवाब जी द्वारा किया गया।
श्री मती रितु जयसवाल जी के अररिया सर्किट हाउस पहुंचने पर राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक में जिले के सभी नौ प्रखंड एवं सभी नगर के महिला प्रकोष्ठ प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष उपस्थित हुईं , इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु जायसवाल जी ने कहा की संगठन में महिला राजद की महत्वपूर्ण भूमिका है और बूथ स्तर पर महिला राजद की कमेटी बनाई जानी है , संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं विश्वास जताया कि 2025 विधानसभा चुनाव में महिला प्रकोष्ठ अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी।
इस अवसर पर गुड़िया यादव, सोनी खातून , फूलो दास , शबा बेगम , कल्पना देवी , सुमित्रा किस्कू, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थीं ,






















