नज़रिया न्यूज़ अररिया। मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया के सौजन्य से नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में सोमवार को तुफैल सिब्तेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया .जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष शगुफ्ता अज़ीम और प्रो रकीब अहमद ने खेल का उद्घाटन किया ,बीच मैदान में अतिथियों के साथ परिचित किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के पूरे टीम को बधाई दी और कहा कि मैं हमेशा मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के साथ हूं ,एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही पूर्व की तरह सीमांचल गांधी तस्लीम उद्दीन के नाम पर आलीशान फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
शाहनवाज आलम खुद एक खिलाड़ी के साथ साथ खेल प्रेमी भी है ,मौके पर शगुफ्ता अज़ीम ने कहा अररिया की पहचान पूरे देश में फुटबॉल को लेकर है ,यहां के लोग फुटबॉल प्रेमी है ,हर वर्ष इस तरह के आयोजन को लेकर मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के पूरे टीम को बधाई दी ,पहला मैच युवा संघर्ष मोर्चा मुंशी बारी पूर्णिया और मां सारदे स्पोटिंग क्लब गंजभाग के बीच खेला गया पहले इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में युवा संघर्ष मोर्चा पूर्णिया की टीम सात दो से ये मैच मां शारदे स्पोटिंग क्लब से जीत लिया।
इस मैच में मो आसिफ इकबाल ,सुफियान अहमद ,पप्पू खान अजीत सिंहा,,मासूम रेजा आदि मौजूद थे , मैन ऑफ द मैच रॉबर्ट पन्ना मुंशीबारी बनाए गए.मैच में निर्णायक की भूमिका बबलू मरांडी ,विजय हेंब्रम और सुनील कुमार में निभाई.टूर्नामेंट के सफल संचालन में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण ,सचिव इश्तियाक आलम ,पी आर ओ तंजील अहमद झुन्नू,शकील अहमद ,जकी अंसारी ,शादाब शमीम ,मोहतासिम जुबैरी ,मोहतासिम अख्तर ,सदरे आलम ,वकार अहमद कैफ सिकन्देर कुमार श्यान तस्लीम और सुमैया तस्लीम आदि मौजूद थे।
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















