नज़रिया न्यूज़, रानीगंज। पूर्णिया विश्वविद्यालय , पूर्णिया के कुलपति माननीय प्रो ० डॉ ० पवन कुमार झा , कुलसचिव प्रो ० अनंत प्रसाद गुप्ता एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो ० ए ० के ० पांडे के निर्णयानुसार कलावती स्नातक महाविद्यालय , कलावती नगर , रानीगंज को फारबिसगंज कॉलेज , फारबिसगंज के स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर – 2024 के सैद्धांतिक परीक्षा का केन्द्र बनाया गया हैं ।
इस परीक्षा में फारबिसगंज कॉलेज , फारबिसगंज के कला , विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लगभग 2500 ( दो हजार पाँच सौ ) छात्र – छात्राएँ सम्मिलित होंगे । परीक्षा आज दिनांक- 27/11/2024 से प्रारंभ होकर दिनांक- 10/12/2024 तक चलेगी | विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ० दयानंद राउत को केंद्राधीक्षक बनाया गया है । केंद्राधीक्षक के निदेशानुसार महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही छात्र – छात्राओं का गहन जाँच किया जाता है | परीक्षा कैंपस में वाहन , बैग , मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध है | रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के द्वारा शांति व्यवस्था बहाल करने हेतु एक गश्तीदल को प्रतिनियुक्त किया गया है । आज के प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 821 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था , जिसमें कुल 805 उपस्थित रहें । द्वितीय पाली में कुल 561 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था , जिसमें कुल 550 उपस्थित रहें ।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र- छात्राओं के लिए शौचालय , पेयजल एवं साफ – सफाई की समुचित व्यवस्था देखी गयी ।परीक्षा संचालन में महाविद्यालय केंद्राधीक्षक डॉ ० दयानंद राउत , परीक्षा नियंत्रक डॉ ० अवधेश कुमार , प्रो ० o गजेंद्र कुमार सिंह , प्रो ० ज्ञानेश कुमार झा , प्रो ० प्रभाष चन्द्र यादव , प्रो ० शंभू कुमार सिंह , प्रो ० सुभाष कुमार , प्रो ० नीलम कुमारी , संजय दत्ता , राहुल कुमार मंडल , राजीव कुमार सिंह , रमेश साह , सरिता कुमारी आदि काफी सक्रिय दिखें ।
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















