नज़रिया न्यूज़, रानीगंज। रानीगंज पुलिस ने शनिवार की देर शाम को कलावती नगर स्थित एक निजी स्कूल के समीप से कार से 76 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कार चालक व तस्कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार शराब जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के मोहम्मद मोफिल पिता हसीब और मोहम्मद अब्बू हसन पिता स्वर्गीय दुखाई है। रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर कलवाती नगर स्थित शांति निकेतन स्कूल के समीप से एक कार को रोका गया। कार में सवार चालक और सहयोगी को हिरासत में लिया गया। कुछ स्थानीय लोगों के समक्ष कार की तलाशी लिया गया तो कार की सीट पर शराब की पेटी रखी थी।
गिनती में कुल 76 लीटर शराब पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं कार को थाना लाया गया। शराब के साथ गिरफ्तार किए गए मोहम्मद मोफिल और अब्बू हसन को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















