रंजन राज कुर्साकांटा/अररिया। रविवार को करीब 2 बजे कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी पंचायत के डाढ़ापीपर वार्ड संख्या 13 निवासी 40 वर्षीय युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गया है।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी पुअनि पंकज कुमार शर्मा मृतक के घर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृतक युवक अशोक साह गांव के ही मेघू लाल साह का पुत्र है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता मेघू लाल साह ने बताया कि अशोक घर से उत्तर पश्चिम में खेत में गेहूं लगाने के लिए खाद का छिडकाव करने के बाद बगल में बने गड्ढे में हाथ धुलाने गया था। हाथ धुलाने के क्रम में पैर फिसल जाने से अत्यधिक पानी में चला गया। खेत से कुछ दूर में काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो दौड़ कर आया। काफी मशक्कत के बाद अशोक को पानी से निकाल कर पीएचसी कुर्साकांटा लाया।
यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वसीम अख्तर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रुपा देवी, मां प्रमीला देवी के चित्कार से गांव में मौजूद लोगों आंखें नम हो गई। मां और पत्नी के चीत्कार से धीरे धीरे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















