- अररिया जिले के पावन भूमि में शक्ति कलश रथ का भव्य स्वागत किया गया।
- काली माता के साधक श्री नानू बाबा ने शक्ति कलश का आरती वंदन किया।
- जिला गायत्री परिवार के विनोद पांडे, प्रज्ञानंद जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शुभम चौधरी सहित सैकड़ों महिला बहन एवं भाइयों ने भाग लिया।
- यह अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व जन जागरण रथ यात्रा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अखिल विश्व गायत्री परिवार के संदेश को पूरे देश में पहुंचाना है।
नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अखंड ज्योति शाताव्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे अखिल विश्व जन जागरण रथ यात्रा शक्ति कलश का भ्रमण पूरे देश में किया जा रहा है। जिसके तहत आज अररिया जिला के पावन भूमि में शक्ति कलश रथ पहुंचा।
जिसका भव्य स्वागत खड़़केश्वरी काली मंदिर के प्रांगण में पुष्प वर्षा कर किया गया। काली माता के साधक श्री नानू बाबा के द्वारा शक्ति कलश का आरती वंदन किया गया। जिला गायत्री परिवार के विनोद पांडे प्रज्ञानंद जायसवाल , विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शुभम चौधरी, गायत्री परिवार के प्रवक्ता ओमप्रकाश सोनू ,गंगा ऋषि देव , भाजपा नगर महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर, अवनीश मिश्रा, सुरज शर्मा, आरती शर्मा, ट्विंकल कुमारी, बेबी कुमारी, संजना कुमारी, सतीश कुमार, ज्योति कुमारी सैकड़ो महिला बहन एवं भाइयों इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।






















