नज़रिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। नरपतगंज बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवर मे 10 विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बना पाई।
नरपतगंज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरव ने 12 रन और शशांक ने 10 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।
इंडस बि के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन राज ने 5 विकेट, सरवन ने 1 विकेट और विक्की ने 1 विकेट चटकाए।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इंडस बि की टीम 7.2 ओवर मे 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया ।
इंडस बि की ओर से खेलते हुए देव झा ने 35 रन और पंकज ने नाबाद 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।
नरपतगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बजरंगी ने 1 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच मे इंडस स्पॉटिंग क्लब ने 9 विकेट से जीत कर अपने नाम किया ।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडस स्पॉटिंग क्लब बि के अमन राज को दिया गया ।
आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अशोक मिश्र और अनामी शंकर थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य नितेश कुमार झा, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच -: आयुष 11 और डीसीए ग्रीन के बीच खेला जाएगा ।






















