नज़रिया न्यूज अररिया। अररिया में खेल और शिक्षा को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। मॉर्डन स्पोर्ट्स क्लब अररिया के तत्वावधान में 9 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक भव्य अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अररिया पब्लिक स्कूल के दिवंगत निदेशक स्वर्गीय तुफैल अहमद और कैरियर गाइड एकेडमी के दिवंगत निदेशक स्वर्गीय सिब्तेन अहमद की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जोकीहाट विधायक श्री शाहनवाज़ आलम करेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे:
प्रोफेसर रकीब अहमद, श्रीमती शगुफ्ता अजीम, (पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद अररिया), आसिफ़ इकबाल (निदेशक, अररिया पब्लिक स्कूल)
यह टूर्नामेंट नेता जी सुभाष स्टेडियम, अररिया में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इसमें अररिया, पूर्णिया और नेपाल की फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो अपनी बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी।
मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया के अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ शरण और सचिव इश्तियाक आलम के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। क्लब के अन्य प्रमुख सदस्यों में शकील अंसारी, मोहतसिम ज़ुबैरी, जकी अख्तर अंसारी, सदरे आलम, शादाब शमीम, वकार आलम, सिकंदर कुमार, और मनोज बररिया शामिल हैं। क्लब के पीआर अधिकारी तंजील अहमद (झुन्नु) ने बताया कि आयोजन स्थल और खेल संबंधी तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।
यह आयोजन केवल खेल को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वर्गीय तुफैल अहमद और स्वर्गीय सिब्तेन अहमद की स्मृति को भी जीवित रखने का प्रयास है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।
इस टूर्नामेंट से न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अररिया का नाम भी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा।






















