नज़रिया न्यूज अररिया। हीरा गुप्ता।
पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में फिट इंडिया सप्ताह अतर्गत शुक्रवार को विद्यालय परिसर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सदनवार परेड की तथा खेल शपथ ली। विद्यार्थियों ने अनेक खेलों जैसे मेंढक दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी इत्यादि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य के हाथों मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए अंत में विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए प्राचार्य ने कहा कि आप विद्यालय स्तर पर खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आप अपना लक्ष्य रीजनल,राष्ट्रीय तथा
एसजीएफआई में मेडल लाने का रखें।कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के अन्य कर्मी का योगदान रहा l