नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया की अध्यक्षता में उनके कक्ष में न्यायिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक की गई।
इस बैठक में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के द्वारा न्यायिक पदाधिकारीयों को उसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर नोटिस निर्गत करने के संबंध में निर्देशित किया गया साथ ही प्री सिटिंग प्री काउंसलिंग पर भी जोड़ दिया गया।
इस बैठक में सीजेएम श्री अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम-1 श्री अविनाश कुमार, एसडीजेएम श्री पार्थ,मुंसिफ-मंजूर आलम, श्री स्कंदराज, श्री उदयवीर सिंह,श्री विकास कुमार, श्रीमती कुमारी प्रीति, श्री संतोष कुमार, श्री गजेंद्र चौरसिया, मो. कामरान, श्री शादाब समर गोश, श्री मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार दास आदि उपस्थित रहे।






















