- आगामी 14 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक में मात्र नप के एओ ही बैठक में हुए उपस्थित
नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
आगामी 14 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर बीते 03 दिसंबर को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में खनन विभाग व खाद्य विभाग के पदाधिकारी के नदारत रहने पर को अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने गम्भीरता से लिया है।
यह बैठक डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ मे रखा गया था।
बैठक में खनन विभाग व खाद्य विभाग के पदाधिकारी के नदारत रहने पर अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने जिला पदाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अपने पत्रांक 2141 के माध्यम से पत्र लिखा है।
जिला पदाधिकारी को लिखे गये पत्र में अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दर्शाया है कि खनन विभाग व खाद्य विभाग के पदाधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत नही किये, जो राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।
सनद रहे कि जिला जज गुंजन पांडेय के निर्देश पर ही विगत 03 दिसंबर को अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ मे नगर परिषद अररिया, खनन विभाग व खाद्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक बुलाया गया था. जिस बैठक में नगर परिषद अररिया के ईओ चंद्रराज प्रकाश ही उपस्थित होकर अधिक से अधिक सुल्हानिये वादों के निपटारे की बात कहे है।
जबकि इस महत्वपूर्ण बैठक में सूचना के बाद भी खनन विभाग व खाद्य विभाग के पदाधिकारी शिरकत नही किये।






















