प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता दिल्ली, 30नवंबर।
तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हो रही है और राज्य के महाबलिपुरम तट पर समंदर में ऊंची लहरें देखने को मिलीं। यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा करते हुए समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़, “यह तूफ़ान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. शनिवार, 30 नवंबर को यह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के समुद्री तटों से होकर गुज़रेगा।
शुक्रवार को भारतीय मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए दक्षिणी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की बात कही थी।
दिल्ली -भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़, “यह तूफ़ान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. शनिवार, 30 नवंबर को यह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के समुद्री तटों से होकर गुज़रेगा…
दक्षिणी मौसम केंद्र के डायरेक्टर बालचंद्रन ने एक प्रेस कांफ़्रेंस में मीडिया को बताया कि तूफ़ान के ज़ोर पकड़ने में देरी की वजह हवा की दिशा में बदलाव था। उन्होंने बताया, “श्रीलंका के ऊपर हवा के रुख़ में बदलाव के कारण ऐसा हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बारिश में कमी आ सकती है।
शनिवार को चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ओर से जारी बयान में आशंका जताई गई है कि चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचिपुरम और तिरुवल्लूर ज़िलों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के 11 ज़िलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है।




















