नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
बिहार राज्यपाल के आदेश से बिहार सरकार विधि विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह के पत्र के आलोक में न्यायमण्डल अररिया के फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा को बिहार राज्य विधि आयोग पटना के सदस्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा की पदस्थापना सेवा सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना की अधिसूचना संख्या- 7/स्था0-05-20/2024, सा0प्र0- 8277 दिनांक 15.11.2024 द्वारा विधि विभाग, बिहार पटना को सौपी गई है।
इस बावत फ़ैमिली जज ने अपना प्रभार प्रभार प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला एवं प्रथम सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को सौप दिये हैं।






















