समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
जिला के उर्दू भाषा कोषांग समस्तीपुर द्वारा आयोजित उर्दू भाषण प्रतियोगिता में आरबी कॉलेज दलसिंहसराय ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। यह भाषण प्रतियोगिता 26 नवम्बर 2024 को अल्पसंख्यक बालक छात्रावास मॉडल इंटर स्कूल बहादुरपुर समस्तीपुर में आयोजित की गई । इस भाषण प्रतियोगिता में तीन अलग अलग श्रेणियां शामिल थीं। मैट्रिक , इंटरमीडिएट के इलावा स्नातक श्रेणी का विषय उर्दू उपन्यास की शुरुआत और विकास । जिसमें समस्तीपुर जिला से दर्जनों स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, लेकिन स्नातक वर्ग के कई पुरुस्कार पर आरबी कॉलेज दिलसिंहसराय ने अपना कब्जा जमाया l जिसमें प्रथम पुरस्कार मोहम्मद असादुल्लाह ने प्राप्त किया।जबकि तृतीय पुरस्कार पर अफीफा मरयम, रेहाना परवीन,तसनीम फिरदौस और साबरीन परवीन ने कब्ज़ा कर के आरबी कॉलेज दलसिंह सराय का नाम रोशन किया। इस बड़ी उपलब्धि पर आरबी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय झा ने उर्दू विभाग के छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि हमें उर्दू विभाग की उन्नति पर गर्व है।हम और हमारे बच्चे हर जगह कामयाब होंगे।अन्य प्रोफेसरों ने भी खूब खूब बधाई दी। इस अवसर पर आरबी कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ सबा मामून रहमानी और शिक्षक डॉ महताब आलम खान एवं डॉ अकील अहमद ने छात्रों को दुआए और आशीर्वाद दिए।
किशनगंज, बिहार -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो कैंसर का पता लगाने के लिए चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए…
*किशनगंज, बिहार* -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें...






















