समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के आगामी 2 दिसंबर का 22 वां स्थापना दिवस के अवसर पर न्यायाधीश एकादश बनाम अधिवक्ता एकादश क्रिकेट मैच का आयोजन को लेकर गुरुवार को अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 दिसंबर को स्थानीय छत्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में न्यायाधीश एकादश बनाम अधिवक्ता एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा।
मौके पर बैठक में महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, राम प्रीत दास, उग्र नारायण कमल, अनिल कुमार, शांति कुमारी, अनुज कुमार बिट्टू, संजय कुमार वर्मा, प्रभात कुमार मिश्रा, मनोज कुमार पोद्दार, अर्जुन कुमार, राम सकल महतो, नवीन कुमार सिंह, आदि ने अपना विचार रखा।
अररिया – बस स्टैंड निर्माण को मिली नई उम्मीद
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। वर्षों से लंबित अररिया बस स्टैंड निर्माण की दिशा में अब सकारात्मक पहल होती दिख...





















