• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने भागलपुर जिले में निकाला जागरूकता मार्च, हजारों की तादाद में शामिल हुए लोग

बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने भागलपुर जिले में निकाला जागरूकता मार्च, हजारों की तादाद में शामिल हुए लोग

November 28, 2024
अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

October 17, 2026
अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

October 17, 2026
अररिया पलासी दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव और रंगोली निर्माण से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिया संदेश

अररिया पलासी दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव और रंगोली निर्माण से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिया संदेश

October 17, 2026
अररिया – बरदाहा में 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

अररिया – बरदाहा में 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

October 17, 2026
अररिया – अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया – अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

October 17, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

October 16, 2026
पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

October 16, 2026
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

October 15, 2026
फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

October 15, 2026
अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

October 14, 2026
पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

October 14, 2026
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

October 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 17, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने भागलपुर जिले में निकाला जागरूकता मार्च, हजारों की तादाद में शामिल हुए लोग

by Office Araria
November 28, 2024
0
बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने भागलपुर जिले में निकाला जागरूकता मार्च, हजारों की तादाद में शामिल हुए लोग
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 142

•जिले में पिछले पांच महीने में लगभग 100 बाल विवाह रुकवाने वाले गैर सरकारी संगठन नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने कहा, इस अभियान से बाल विवाह के खात्मे की लड़ाई को मिलेगी गति
•रैली में बाल विवाह पीड़िताओं, सरकारी अफसरों, पंचायत प्रतिनिधियों व शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में शामिल आम लोगों ने ली बाल विवाह के खिलाफ शपथ
•विवाह संपन्न कराने वाले पंडितों व मौलवियों समेत धार्मिक नेताओं हलवाइयों, बैंड बाजा वालों सहित सभी हितधारकों ने किया अभियान का समर्थन
•नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे 250 से भी ज्यादा गैर सरकारी संगठनों के गठबंधन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन है

भागलपुर। 28 नवंबर
भारत सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के आह्वान के समर्थन में गैर सरकारी संगठन नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम ने भागलपुर जिले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता व शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल हुए। इस दौरान मशाल जुलूस और कैंडल मार्च में बाल विवाह पीड़िताओं, महिलाओं, बच्चों व पुरुषों सहित 6000 लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली और जागरूकता के प्रसार के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, रसोइयों, सजावट, बैंड बाजा वालों व शादी का कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों जैसे विवाह से जुड़े सभी हितधारकों ने शपथ ली कि वे बाल विवाह संपन्न कराने में किसी भी तरह से भागीदारी नहीं करेंगे और इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देंगे। नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम 250 से भी अधिक अग्रणी गैर सरकारी संगठनों के देशव्यापी गठबंधन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (जेआरसी) का सहयोगी है जो जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए काम कर रहा है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए गैर सरकारी संगठन नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम के निदेशक श्री मदन मोहन ठाकुर ने कहा, “यह अभियान हमारे विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। देश की बच्चियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाए बिना हम इस सपने को पूरा नहीं कर सकते और बाल विवाह इसमें सबसे बड़ी बाधा है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए सभी पक्षों को साथ लेकर चलने और बचाव –संरक्षण एवं अभियोजन नीति पर अमल के मंत्रालय के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन होने के नाते हम पहले से ही इस रणनीति पर काम करते आ रहे हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमने इस जिले में जो अभियान शुरू किया था, वह अब राष्ट्रव्यापी अभियान बन गया है।”
इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समर्थन करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा, “हमने जब यह अभियान शुरू किया था तो यह समस्या को उसकी जड़ से मिटाने के लिए बाल विवाह की ऊंची दर वाले राज्यों पर केंद्रित एक लक्षित प्रयास था। एक सुविचारित दृष्टि और रणनीति के साथ शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रव्यापी शक्ल ले चुका है और आज देश सदियों से देश में जड़ें जमाए बैठी इस कुप्रथा के खात्मे के लिए एकजुट है। जिसने भी भारत की बेटियों की पुकार सुनी, उनकी आवाज उठाई और बाल विवाह मुक्त भविष्य के सपने की ओर बढ़ने में मदद की, हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं।”
नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम 250 से भी ज्यादा गैर सरकारी संगठनों के देशव्यापी गठबंधन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है जो देश में बाल सुरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करने व बाल अधिकारों के सुरक्षा व संरक्षण के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रहे हैं।
बाल विवाह के खिलाफ यह सामूहिक लामबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के आह्वान के समर्थन में हुई जिसकी शुरुआत 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की थी। इस दौरान उन्होंने पंचायतों और स्कूलों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई और उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही शपथ लेने वालों की संख्या 25 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

Share this on WhatsApp
Share200Tweet125Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

by Office Araria
October 17, 2026
0

नजरिया न्यूज, अररिया। शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय अररिया में आध्यात्मिक साधना का विशेष आयोजन होने...

अररिया – बरदाहा में 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

अररिया – बरदाहा में 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

by Office Araria
October 17, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। बरदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में पुलिस ने छापेमारी कर 102 ग्राम स्मैक जैसा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

October 17, 2026
अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

October 17, 2026
अररिया पलासी दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव और रंगोली निर्माण से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिया संदेश

अररिया पलासी दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव और रंगोली निर्माण से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिया संदेश

October 17, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन
  • अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर
  • अररिया पलासी दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव और रंगोली निर्माण से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिया संदेश
  • अररिया – बरदाहा में 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
  • अररिया – अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In