अशोक सिंह सुबेदार, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, मुंबई, 27नवंबर।
मैंने कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा, मैंने हमेशा एक आम आदमी की तरह काम किया है. मेरे लिए सीएम का मतलब है कॉमन मैन.”।
एकनाथ शिंदे ने ये बात बुधवार को प्रेस क्रॉन्फ़्रेंस के दौरान कही।
शिंदे ने अपने कार्यकाल में किए गए कामों को गिनाते हुए प्रेसवार्ता के अंत में सीएम के चुनाव की ज़िम्मेदारी बीजेपी के ऊपर छोड़ दी।
शिंदे ने कहा, “मुख्यमंत्री पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जो निर्णय लेंगे। उसका शिवसेना पूरी तरह से समर्थन करेगी । वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
गौरतलब है कि एकनाथ संभाजी शिंदे, महाराष्ट्र की सियासत में वह नाम है, जो पिछले ढाई साल से सत्ता के केंद्र में है।कभी ऑटोरिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव से पहले तक बतौर मुख्यमंत्री महाराष्ट्र की सत्ता चलाई और चुनाव में जीत के बाद शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वहीं अजीत पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं लेकिन बीजेपी ने अभी तक अपने विधायक दल का नेता नहीं चुना है।
शिंदे की शिवसेना को महाराष्ट्र चुनाव में 57 सीटें मिली हैं।वहीं भारतीय जनता पार्टी को 132 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) 41 सीटों पर चुनाव जीत मिली है।






















