नजरिया न्यूज़, रानीगंज। बलराम बिश्वास। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। इस संबंध में कलावती स्नातक महाविद्यालय, रानीगंज के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. मोहित लाल जायसवाल ने बताया कि परीक्षाएं 9 जनवरी 2025 तक चलेंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परिचय पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
इग्नू के परीक्षा निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग एवं उपनिदेशक डॉ. दीपक गोस्वामी ने गूगल मीट के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि परीक्षाएं पिछले सत्रों की तरह पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा भवन में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुस्तक इत्यादि लाना वर्जित है । कदाचार करते पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा ।यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दयानंद राउत ने दी
किशनगंज, बिहार -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो कैंसर का पता लगाने के लिए चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए…
*किशनगंज, बिहार* -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें...






















