नजरिया न्यूज़, रानीगंज। बलराम बिश्वास। रानीगंज फारबिसगंज मार्ग एसएच 77 पर रानीगंज वृक्ष वाटिका के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति रानीगंज नगर पंचायत निवासी हसनपुर गांव के देशराज यादव उम्र करीब 70 वर्ष, पिता मोतीलाल यादव था। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गया। घायलों में मोहम्मद मोदस्सिर और तौसीफ है।
घटना को लेकर बाइक सवार युवकों ने बताया कि हमलोग घर से रानीगंज ब्लॉक आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के आगे आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद देशराज यादव को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि बाइक सवार युवकों से पूछताछ की जा रही है।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















