नजरिया न्यूज़ कटिहार। एमबीटीए इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू के 87 वें वार्षिक उत्सव पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों में इकबाल हाउस और लड़कियों में जाकिर हुसैन हाउस विजेता बना। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार समापन समारोह के मुख्य अतिथि तथा स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ अविनाश कुमार विशिष्ट अतिथि थे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ नदीम अहमद खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी हमेशा शिक्षकों के हित में कार्य करते हैं। शिक्षकों में सतत मूल्यांकन करने की प्रवृत्ति पाई जाती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि खेलकूद से ऊर्जा मिलती है।
स्पोर्ट्स स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना को बल देता है। उन्होंने इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र शिक्षक राहुल रजक द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल नृत्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कहा कि खेल के साथ-साथ क्लासिकल और मॉडर्न नृत्य में छात्रों की प्रतिभा भी देखने को मिली। उन्होंने जिला स्तर पर सफल विजेताओं को भी प्रस्तुत किया। उन्होंने जिला ही नहीं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर विद्यालय और जिला का नाम रौशन करने की कामना की।
विशिष्ट अतिथि डॉ अविनाश ने छात्रों को अपने जीवन में डेडीकेशन ,डिसिप्लिन और डिटरमिनेशन को जीवन में उतारने की सलाह दी। कहा कि किसी भी काम में जुनून ,अनुशासन और दृढसंकल्प व्यक्ति को मुकाम हासिल करने में सहायक होता है। पढ़ाई से अधिक खेल में अनुशासन आवश्यक है।
क्योंकि अनुशासित होकर नहीं खेलने पर डिसक्वालीफाई की संभावना बनी रहती है। चैंपियन हाउस के मिट्ठू कुमार और सोनी खातून को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों में 100 मीटर की दौड़ में मोहम्मद मुशर्रफ, मोहम्मद इफ्तेखार और रिजवान कुरैशी लड़कियों में सोनी खातून ,अरसिया परवीन और चांदनी खातून, 1500 मीटर में लड़कों में मिट्ठू कुमार ,मोहम्मद कामरान अंसारी और मोहम्मद रिजवान लड़कियों में मंताश अफरिन, सिम्मी खातून और सलमा खातून ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किया। संचालन एम एन परवेज ने किया। मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर ए ए ताहा, सचिव अब्दुल अजीज, मोहम्मद मुस्ताक आजम ,मोहम्मद बदरे आलम ,साबिर अख्तर आदि उपस्थित थे।
किशनगंज, बिहार -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो कैंसर का पता लगाने के लिए चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए…
*किशनगंज, बिहार* -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें...






















