• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु मुफ्त टीका लगना शुरूः मंगल पांडेय

बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु मुफ्त टीका लगना शुरूः मंगल पांडेय

October 7, 2024
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

May 25, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

May 25, 2026
बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

May 25, 2026
तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

May 25, 2026
गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

May 24, 2026
तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

May 24, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

May 24, 2026
आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

May 24, 2026
इनारा चौक में छापेमारी, 2.139 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

युवती के गायब होने पर पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, दो पर अपहरण का आरोप

May 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु मुफ्त टीका लगना शुरूः मंगल पांडेय

by Kumar Shrivastav
October 7, 2024
0
बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु मुफ्त टीका लगना शुरूः मंगल पांडेय
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 127

-मुख्यमंत्री के प्रयासों से 09-14 वर्ष उम्र की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना शुरु

-मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से गरीबों को कैंसर से बचाव के लिए प्रतिवर्ष 150 करोड़ होगा व्यय
-राज्य की लगभग 1 करोड़ बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य: सम्राट
-सीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार निकला आगे: विजय
-एचपीवी का टीका देने वाला बिहार देश का पहला राज्य: मंगल पांडेय
-बच्चियों को निःशुल्क एचपीवी टीका देने का फैसला ऐतिहासिक

पटना।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की विधिवत शुरुआत हो गई। इस दौरान 9 से 14 साल की बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम श्री सम्राट चौधरी व श्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। दीघा विधानसभा के माननीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने संबोधन में श्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 21 अगस्त 2024 को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की स्वीकृति दी गई। जिसके तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 09-14 वर्ष उम्र की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान देने की स्वीकृति हुई। 2011 की जनगणना के अनुसार इस आयु वर्ग की अनुमानित संख्या लगभग 1 करोड़ है। जिनको टीका का लाभ मिलेगा। इस टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रतिवर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयासों से राज्य सरकार वहन करेगी। बिहार देश का पहला राज्य है जहां निःशुल्क एचपीवी टीका लगाने का ऐतिहासिक निर्णय हुआ है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है, क्योंकि इसके लिए एक प्रभावी वैक्सिन उपलब्ध है। जो विशेष रूप से 09 से 14 साल की बालिकाओं पर प्रभावी रहता है। एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ प्रथम चरण में राज्य के पांच जिलों पटना, नालंदा, सिवान, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है। इस वैक्सिन की दो खुराक का 6 माह के अंतराल पर 9 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग की सभी बालिकाओं को निःशुल्क दी जायेगी एवं राज्य में लगभग 1 करोड़ बालिकाओं को एचपीवी टीका से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस योजना को सफल बनाने में हमारे साथ जुडें। यह केवल एक टीकाकरण योजना नही है, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां पहले राज्य में सिर्फ 10 या 12 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे। वहीं आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संकल्प से बिहार में लगभग 35 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम श्री विजय सिन्हा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर, जिसे गर्भाशय ग्रीवा या बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है, जो एक गंभीर बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर 5 सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में से एक भारत में होता है और इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत में यह कैंसर मृत्यु-दर का एक प्रमुख कारण है और वयस्क महिलाओं में कैंसर से होने वाली सभी मौतों का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा है। अभी भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 1 लाख नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं।

माननीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने भी इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस योजना से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और बालिकाओं को एक स्वस्थ भविष्य प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री संजय कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्री शशांक शेखर सिन्हा, सी.ई.ओ, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, श्री अमिताभ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव, डॉ. मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीआईएमएस, डॉ राजेश तिवारी, प्रभारी निदेशक, आईजीआईएमएस, डॉ रविकांत सिंह, प्रभारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर एवं डॉ विभूति सिन्हा , उप निदेशक आईजीआईएमएस व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this on WhatsApp
Share201Tweet126Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

by Office Araria
May 26, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

by Office Araria
May 25, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खाते से अवैध निकासी करने वाले गिरोह का...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
  • एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।
  • भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।
  • पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!