सिकटी, अररिया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीरा गांव के खुटहारा मोड़ के समीप दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को PDJ (प्रीतम देवेन्द्र झा) इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ किया गया।
प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मौके पर डॉ. प्रेम प्रकाश, सरोज मंडल, गुंजन कौशिक, सुमन झा, राकेश झा, दीपक राज, धर्मेंद्र करदार, लालमोहन चौधरी, मृत्युंजय आनंद, इंजीनियर चंदन झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर इंजीनियर प्रीतम कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां छड़, गिट्टी, बालू, सीमेंट इत्यादि अच्छी गुणवत्ता के साथ उचित मूल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की।













