पाली पत्रकार: अरुण विश्वकर्मा बने सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के उमरिया जिला मीडिया प्रभारी
उमरिया। सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन द्वारा अरुण विश्वकर्मा को उमरिया जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा की ओर से अरुण विश्वकर्मा को संगठन के मीडिया संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे जिले में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को नई दिशा देने में योगदान देंगे
इस नियुक्ति के बाद अरुण विश्वकर्मा से जिले में संगठन के प्रचार-प्रसार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देने की अपेक्षा की गई है।












