संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
बाल विवाह, बाल श्रम, बाल नशा, यौन शोषण और बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की पहल पलासी जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं पंचायत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड पलासी की चहटपुर, भीखा, धर्मगंज एवं डेहटी उत्तर पंचायतों में पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारियों को प्रभावी बनाना था।बैठक में बच्चों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें बाल विवाह, बाल नशा, बाल श्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों और अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा संबंधित विभागों तक
सूचना पहुंचाने की आवश्यकता बताई गई।जागरण कल्याण भारती की ओर से बताया गया कि पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति बच्चों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत गठित इस समिति की नियमित बैठक प्रत्येक माह पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने का प्रावधान है। इसके माध्यम से बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकते हैं।बैठक के दौरान बताया गया कि बाल कल्याण एवं संरक्षण से संबंधित समितियां जिला, प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर गठित हैं। जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, प्रखंड स्तर पर प्रखंड प्रमुख, पंचायत स्तर पर मुखिया तथा वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित है। इन समितियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मामलों की निगरानी, समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के लिए पहल की जाती है।वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या अधिकारों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को सूचना देनी चाहिए। इससे पीड़ित बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सकती है।जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
कराने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत दीपेश कुमार पासवान को कुर्साकांटा एवं रानीगंज प्रखंड, अंकुश कुमार यादव को नरपतगंज एवं भरगामा प्रखंड, विक्रम कुमार साह एवं संगमलाल पासवान को फारबिसगंज प्रखंड तथा जोगबनी एवं फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र, सोनू कुमार को सिकटी एवं अररिया प्रखंड तथा मो. रिजवान को पलासी एवं जोकीहाट प्रखंड में पलासी प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रूबी शोएब रामकृपाल विश्वास रामप्रसाद चौधरी आदिल रेजा से संपर्क कर बैठक आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी




















