सिकटी, अररिया। सिकटी प्रखंड के धुमगढ़ स्थित मां लक्ष्मी मंदिर चौक पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां लक्ष्मी पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों दीये जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।भजन-कीर्तन के साथ पूरे धुमगढ़ गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।पूजा समिति के प्रमुख सदस्य प्रदीप मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि मां लक्ष्मी मंदिर धुमगढ़ में पूजा के साथ-साथ भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां लक्ष्मी के दर्शन कर रहे हैं और मेले का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।उन्होंने बताया कि आज रात्रि में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जागरण के लिए मां खड़ेश्वरी अघोरी झांकी एवं जागरण ग्रुप – पकरी, पलासी (अररिया) की टीम पहुंच रही है।इस भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री बिहार सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल जी करेंगे। साथ ही इस अवसर पर सिकटी विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
साफ-सफाई, छठ घाटों की व्यवस्था, प्रकाश एवं जलनिकासी को लेकर हुई चर्चा, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर...


















