नजरिया न्यूज़, सिकटी/अररिया। सिकटी प्रखंड अंतर्गत +2 राजकीय कृत उच्च विद्यालय बरदाहा में सुरक्षित बचपन बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पोक्सो अधिनियम के तहत आयोजित था।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बरदाहा थाना के एसआई एवं पीएलवी सूरज कुमार यादव ने बच्चों को ‘बोलो, बचाओ और बताओ’ के मंत्र के बारे में जागरूक किया।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, दुर्व्यवहार या असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर चुप नहीं रहना चाहिए। अपनी बात निडर होकर माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बतानी चाहिए।
पीएलवी सूरज कुमार यादव ने बच्चों को गुड टच, बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा पोक्सो कानून की जानकारी दी। थाना के एसआई ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

















