*_अनयंतरित ट्रैक्टर पलटा, मौके पर चालक की दर्दनाक मौत_*
_उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवार- ग्राम हड़हा के बीच अनियन्त्रित ट्रैक्टर पलट गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबर है कि इस हादसे में चालक सतीश साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। नौरोजाबाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर नोरोजाबाद पुलिस पहुंची है,ज़रूरी तफ्तीश पंचनामा बना कर शव को कब्जे में लीया गया है।सूत्रों की माने तो मृतक ट्रैक्टर लेकर वापस ग्रह ग्राम बरही जा रहा था,इसी दौरान हादसा घटित हो गया बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर स्पीट में था और अंधा मोड़ होने के करण चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलटा गया।फिलहाल घटना किन कारणों से हुई है यह साफ़ नही हो पा रहा है,खबर है कि घटना स्थल दोनों गांवों के बीच घोडछत्र नदी पर बनी पुलिया के करीब हादसा हुआ है।उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर बरही निवासी मालिक का बताया जा रहा है। इस समय ट्रैक्टरों की स्पीड के कारण आए दिन कोई न कोई हादसे होते रहते है अभी कुछ ही दिनों पहले बिरसिंहपुरपाली थाना अतर्गत ग्राम परसौरा में अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें ट्रैक्टर में बैठे मजदरों को गंभीर चोटे आई थीं जिन्हें पाली के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था।













