संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग की बहू और पोते को लेकर सीएनजी चालक वाहन लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चालक सहित दो लोगों को पलासी थाना लाया गया। मिली जानकारी अनुसार पलासी थाना क्षेत्र के भीमा गांव, वार्ड संख्या 10 निवासी महेश्वर मंडल अपनी बहू फूलो देवी और पोते के साथ खस्सी मवेशी अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे सीएनजी वाहन पर सवार हुए। पलासी चौक पहुंचने पर महेश्वर मंडल पान खाने के लिए वाहन से नीचे उतरे। आरोप है कि इसी बीच चालक वाहन लेकर आगे बढ़ने लगा, जबकि उनकी बहू और पोता वाहन में ही मौजूद थे। चहटपुर सड़क के पास बहु फूलो देवी अचानक टेम्पो से कूद गई और शोर मचाने लगी।शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सीएनजी वाहन को रोक लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और वाहन चालक मुस्लिम और जमशेद घर दौलतपुर है दोनों लोगों को थाना ले गई। इस मामले में महेश्वर मंडल ने पलासी थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पलासी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है



















