अररिया / कुर्साकांटा। कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केएन डिग्री कॉलेज बखरी का सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय से आई जांच टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार यह निरीक्षण महाविद्यालय की आगामी सत्र 2027 से 2031 तक संबद्धता विस्तार को लेकर किया गया।
निरीक्षण टीम में अररिया कॉलेज अररिया के प्राचार्य प्रो. डॉ. आरडी पासवान, राजकीय डिग्री कॉलेज फारबिसगंज के प्रो. पीके मल्लिक एवं राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा कटिहार के डॉ. सीके मिश्रा शामिल थे।
टीम ने महाविद्यालय की जमीन, भवन, उपकरण, वर्ग कक्ष, खेल मैदान, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की संख्या सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की गहनता से जांच की।
इस अवसर पर केएन डिग्री कॉलेज बखरी के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एवं सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, प्राचार्य प्रो. त्रिलोक नाथ झा, केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गोलोक नाथ झा समेत अजय कुमार झा, अनिल कुमार झा, बिपिन कुमार झा, पप्पू यादव, आशीष मिश्र, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी झा, वीसी मिश्र, अनुपम, काजल कुमारी, अजीत झा,अर्चना कुमारी, नवीन कुमार झा, शीत झा सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

















