समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
शहीदे आजम भगत सिंह की 117 वीं पुण्यतिथि भगत सिंह चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर मनाया गया। वहीं उनके पुण्यतिथि पर कॉमरेड विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह के कीर्तित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाए।
साथ ही वे देश की आजादी के लिए हंसते- हंसते फाँसी पर चढ़ गए। मौके पर सभा को एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा, शंकर राम, शम्भू चौधरी, मजहर आलम, जगदेव दास, गिरधर झा, अशोक रजक, तपेश चौधरी, धर्मवीर प्रकाश, नरेश दास, छोटन दास आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।















