नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिला मुख्यालय के वार्ड 21, चित्रगुप्त नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण चित्रगुप्त बजरंगबली मंदिर में इस वर्ष 11 नवंबर को श्री चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है।
मंदिर कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा के लिए चंदा संग्रह अभियान रविवार, 01 नवंबर की सुबह 07:30 बजे से शुरू होगा।
सभी सदस्य मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर शहर में चंदा कलेक्शन के लिए निकलेंगे।
मंदिर कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू ने बताया कि चंदा संग्रह अभियान में सत्येन्द्र शरण, गोल्डी, बबलू वर्मा, सोनी वर्मा, आनंद रंजन उर्फ सुक्कु, विक्की उर्फ छोटू, फणींद्र रंजन उर्फ कन्हैया, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश, इन्द्रजीत सिन्हा, दुर्गा नंद ठाकुर व राजीव रंजन उर्फ डब्लू सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहेंगे। वहीं पूरे कार्यक्रम के आय-व्यय का हिसाब विजय जैन देखेंगे।












