समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
दलसिंहसराय एवं विद्यापति नगर थाना क्षेत्रों में लूट व डकैती सहित अन्य कांडों में शामिल फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बतलाया कि दलसिंहसराय एवं विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में लूट व डकैती सहित कई कांडों में शामिल फरार चल रहे बदमाश उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर महेशपट्टी निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार को महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुंदर नगर चौराहा पश्चिम मुंबई के पास मालाड़ पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के शोयरा के पास गत वर्ष 11 अक्टूबर की देर शाम को स्वर्ण व्यवसाई दुकान से घर लौटने के क्रम में लूट की मामले एवं विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में लूट की मामल दर्ज की गई है।घटना के बाद से फरार चल रहा था।इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। छापेमारी दल में डीआईयू शाखा के पुनि अजीत कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना के पुअनि मनोज कुमार सिंह, डीआईयू शाखा के परि० पु०अ०नि० धनंजय कुमार, दलसिंहसराय थाना के स०अ०नि० नरेश पासवान, सिपाही महेन्द्र मरांडी, कुंदन चौधरी शामिल थे।
मौके पर सर्किल इस्पेक्टर नीरज तिवारी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, दारोगा नरेश पासवान मौजूद थे।





















