कुशेश्वरस्थान पूर्वी /दरभंगा /गोविन्द पोद्दार
भाजपा के तत्वावधान में शनिवार को मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा सह सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान हिरणी पंचायत के मठ मंदिरों के साफ सफाई किया। वहीं भाजपा के सिद्धांत को मानने वाले लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाया। मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व को समझते हुए कहा कि स्वच्छता में भगवान का निवास होता है।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को नियमित रूप से साफ सफाई करने का अपील किया। मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रवाद से ओत प्रोत एवं भारत को पुनः परम वैभव पर ले जाने तथा विकसित और सामर्थ भारत बनाने के लिए भाजपा का सदस्यता लेने की अपील किया। सदस्यता अभियान के दौरान हिरणी में 225 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर प्रकाश चौधरी, मनोज शर्मा, विनोद झा, चन्दन चौधरी, बृजमोहन चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, कृष्ण शर्मा, वकील पासवान, प्रणय मिश्रा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।























