समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
विश्वकर्मा पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस कार्यक्रम में एक युवक के द्वारा हथियार लहराने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।इस दौरान हरकत में आई पुलिस ने वायरल वीडियो के सत्यापन कर हथियार के साथ एक नाबालिग सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक युवक के द्वारा हथियार (कट्टा) लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था।जिसका सत्यापन करने पर पाया गया कि उक्त वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखंनी का है।
जहां विश्वकर्मा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।उसी कार्यक्रम का यह वीडियो है, जिसमें हथियार लहराता हुआ युवक की पहचान पांर गांव के मिंटू पासवान के पुत्र ज्ञानदेव उर्फ राजकुमार है जो अपने ननिहाल मोख्तियारपुर सलखंनी में रहता है। अपने मित्र मोख्तियारपुर सलखंनी निवासी रामबली पासवान के पुत्र गौरव कुमार से कट्टा लेकर लहराया जा रहा था। वीडियो वायरल होने बाद गौरव कुमार ने उक्त हथियार (कट्टा) को अपने एक नाबालिग मित्र को छुपाकर रखने के लिए दे दिया था।जिसे वह अपने घर में मिट्टी के अंदर छुपाकर रख दिया था।पुलिस के द्वारा उक्त नाबालिग युवक के निशानदेही पर उक्त कट्टा को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
छापेमारी दल में एसआई रंजीत कुमार सिंह, थाना रिजर्व गार्ड संजीव कुमार एवं सचिन कुमार शामिल थे।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















