संवाददाता कुशेश्वरस्थान दरभंगा /गोविन्द पोद्दार
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छ बिहार अभियान के तहत +2 अनंत प्रसाद उच्च विद्यालय सुघराईन में छात्रों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज कुमार मिश्र ने छात्रों को अपने विद्यालय एवं घर के आसपास के क्षेत्रों को साफ सफाई कर स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री मिश्र ने कहा कि स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अन्तर्गत खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व सुनिश्चित करने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन द्वारा वर्ष 2024-25 तक सभी गांवों को दृष्टिगत स्वच्छ बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर नागरिक के सहयोग से ही संभव है।
उन्होंने छात्र एवं छात्राओं से सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए अपने परिजनों,सगे संबंधियों तथा आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का अपील किया। कहा कि स्वच्छता में भगवान का निवास होता है। स्वच्छ वातावरण में रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।





















