समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में उपकारा दलसिंहसराय का निरीक्षण किया।इस संदर्भ में एसडीओ श्रीमती कुमारी ने बताया कि उपकारा के सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कुल 155 बंदी पाये गए, जिसमें 184 पुरूष एवं 4 महिलाएं कारा में ससीमित पाए गए। निरीक्षण में किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।मौके पर निरीक्षण क्रम में उप कारा अधीक्षक एवं थाने की पुलिस अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी एवं पर्याप्त पुलिस बल सहित जेल कर्मी मौजूद थे।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















