समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भाकपा अंचल परिषद दलसिंहसराय की ओर से गुरुवार को कॉमरेड राम विलास शर्मा की अध्यक्षता में शहर के महावीर चौक पर प्रतिरोध सभा कर केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ते महंगाई,अपराध एवं भ्र्ष्टाचार के विरोध में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पार कर गई है। मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग, किसान मजदूरों को जीना दुर्लभ हो गया है।
मौके पर सभा को शंकर राम, महेश्वर राम, गिरधर झा, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद निजाम, तपेश चौधरी, जगदेव दास, पांचो पासवान, उमेश राम, राम सेवक दास, प्रभात कुमार सिंह, धर्मबीर प्रकास, अशोक रजक आदि ने सम्बोधित किया ।















