समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को पंचायत भवन, बेलारी के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता उमेश कुमार ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं पॉस्को एक्ट के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में ग्रामवासियों को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि आगामी दिनांक 14 वीं सितंबर 2024 को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों के निस्तारणार्थ किया जाना है।
इसका अधिकाधिक आमलोग लाभ उठावे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण से दोनों पक्षों की जीत होती है। आपको बार बार कचहरी आने तथा वकील फीस देने से भी मुक्ति होती है। समाज में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम होता है।कोर्ट फीस भी माफ हो जाता है। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने लोक अदालत के अन्य फायदे से ग्रामवासियों को अवगत कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वाद निस्तारण कराने की अपील किया।मौके पर शिविर में पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक अजय कुमार एवं आमलोगों मौजूद थे ।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















