समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय की टीम के अध्यक्ष प्रख्यात चित्रकार मो सुलेमान,सचिव डॉ संजीव प्रकाश,कोषाध्यक्ष उत्सव जायसवाल एवं संस्था के सदस्य संतोष कुमार ने बीती शुक्रवार की देर शाम को जिला से सटे अंतर जिला बेगूसराय के तेघरा अनुमंडल मुख्यालय बाजार में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव के सारे पूजा समितियों का अवलोकन किया। संस्थान के सदस्य संतोष कुमार ने बताया की तेघरा चूंकि परंपरागत रूप से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का केंद्र बिंदु रहा है। इसलिए इसे विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।वंही उत्सव जायसवाल ने कहा की हम यहां के कलात्मक प्रतिमाओं के लिए तीन सर्वोत्तम पुरस्कारों का चयन कर रहे हैं और पंडालों के निर्माण में कलात्मक नजरिए को ध्यान में रखते हुए तीन पुरस्कारों की घोषणा करेंगे।
वंही टीम में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रख्यात चित्रकार मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि विजुअल आर्ट फाउंडेशन संस्था के द्वारा लगातार 13 वर्षों से दुर्गा पूजा के उपरांत किसी भी तिथि को दलसिंहसराय के भव्या रिसोर्ट में जिले भर के कलात्मक प्रतिमा, पंडाल निर्माण के कलात्मक को लेकर सभी पूजा समितियों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
जिसमें पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।इसी दौरान अपने कार्य क्षेत्र को लगातार विस्तार कर रही है।इसलिए आज संस्थान की टीम के जरिए तेघरा के सभी पूजा समितियों को आमंत्रित किया गया।
फारबिसगंज में ईद-ए-मिलादुलनबी/जुलूसे मोहम्मदी की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च
नजरिया न्यूज फारबिसगंज/अररिया। जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा ईद-ए-मिलादुलनबी/जुलूसे मोहम्मदी की पूर्व संध्या पर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूरे फारबिसगंज...