समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय के प्रकोष्ठ में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में कार्यरत चालक उमेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मिथिला परंपरा के अनुसार फूल , माला, साल एवं मिथिला पाग पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही कर्मचारियों के द्वारा उन्हें गीता भेंट किया गया।वंही उनके द्वारा सेवा काल में किए गए कार्य को याद किया गया। मौके पर समारोह में एडीजे शशिकांत राय, अवर न्यायाधीश तृतीय विवेकचंद्र वर्मा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनावाला, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, एपीओ मनींद्र कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर,अधिवक्ता शिव शंकर वर्मा, सिरिस्तेदार श्रीराम सिंह, नाजिर मक्केश्वर प्रसाद, कर्मचारीगण रामानंद चौधरी, विनोद कुमार महतो, गंगेश झा, नंद किशोर, मोहम्मद अली, प्रकाश रंजन, विशालदीप प्रकाश, चंचल, मुन्ना, विजय कुमार सिंह, चाँद, संगीता झा, हरीश कुमार, अजीत राम, रामप्रवेश राय आदि मौजूद थे।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















