अरुण सिंह, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, लखनऊ, 18अगस्त।
सुल्तानपुर में शनिवार की सुबह जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के दो नामजद दो आरोपितों को भागते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बीती देर रात दुबेपुर गांव के निकट घेर लिया। आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी फायरिंग में दोनों हत्या आरोपित घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द ने बताया कि अधिशाषी अभियंता के नामजद हत्यारोपी अपर अवर अभियंता अमित कुमार एवं संविदाकर्मी प्रदीप कुमार के दूबेपुर गांव में छिपे होने की सूचना मिली जहा से वे मधुबनी,सासाराम, बिहार भागने की फिराक मेंं थे।
पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। आरोपित,पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया । दोनो के पैर में गोली लगी है। घायलवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनो को सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अभिरक्षा में दोनों का ईलाज चल रहा है। दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
वीडियो परिचय अरुण चन्द, अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर