समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्त कांवरियों का जन शैलाब दलसिंहसराय की सड़कों पर उमड़ पड़ा।
बताते चलें कि सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर शिव भक्त डाक बम कांवरिया जिला से सटे निकटवर्ती बेगूसराय जिला के बछवाड़ा स्थित झमटिया गंगा घाट से गंगा जल लेकर दलसिंहसराय के रास्ते समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।कांवरियों की गेरूआ रंग में रंगे बोल बम के नारे लगाते हुए भीड़ से सड़को पर भक्तिमय गुंजायमान हो रहा था।जगह जगह लोगों ने कांवरियों की सेवा में स्टॉल लगाकर सेवा भाव में जुटे थे।भक्तों की सेवा में जुटे कई जगहों पर नवयुवक संघ, व्यवसाई संघ ने स्टॉल लगाकर गर्म पानी,फल, जूस व दवा का स्टॉल लगाकर लोगों ने श्रद्धा भाव से सेवा करते देखे गए।
वंही पुलिस प्रशासन भी चुस्त व्यवस्था में लगे थे।थाना रोड स्थित नवयुवक संघ के पंडाल में एसडीओ प्रियंका कुमारी एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,नगर परिषद कार्यपालक अभिसार कुमार, नगर विकास समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका,जिला परिषद सुनीता शर्मा,जिला परिषद हेमलता कुमारी,संजय सोनी,बिनोद कुमार समीर, चंदन प्रसाद, सुनील बमबम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दिप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।जहां भक्तों ने कांवरिया की सेवा में जुट गए।
जगह जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।वंही एम्बुलेंस में मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस की गाड़ियां भी दौड़ती हुई देखी गई।मौके पर नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कावंरियों की सेवा मे जुट गए।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















