= मनोज बाजपेयी को सीरीज ‘गुलमोहर’ को मिला नेशनल अवॉर्ड
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, 16अगस्त।
शुक्रवार, 16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स यानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार प्रशांत नील की फिल्म KGF ने बाजी मार ली है। उसने दो कैटिगरी में अवॉर्ड जीता है। वहीं, मनोज बाजपेयी को सीरीज ‘गुलमोहर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।
रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
इस साल अवॉर्ड्स जीतने की रेस में कई फिल्में थीं। इस साल 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुईं फिल्मों को ध्यान में रखकर नेशनल अवॉर्ड अनाउंस किए गए। बेस्ट एक्टर की कैटिगरी में ऋषभ शेट्टी, मनोज बाजपेयी और ममूटी के बीच कड़ी टक्कर दिखी।
2023 में इन्होंने जीता था बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
विदित है कि साल 2023 में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन ने जीता था। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए मिला था। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन ने ‘मिमी’ के लिए जीता था।
उल्लेखनीय है कि नेशनल अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी, और तब इनका नाम स्टेट अवॉर्ड्स था। तब सिर्फ क्षेत्रीय भाषा की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया जाता था।





















