प्रतिभा सिंह, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज दिल्ली, 16अगस्त।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में- 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और एक अक्तूबर को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में- 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और एक अक्तूबर को मतदान होगा।
हरियाणा में एक अक्तूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर से पहले जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें होंगी। ये परिसीमन के बाद की सीटें हैं।