• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
भारत में पहले भी शरण ले चुकी हैं शेख हसीना- श्रीमती इंदिरा गांधी थीं उस समय प्रधानमंत्री

भारत में पहले भी शरण ले चुकी हैं शेख हसीना- श्रीमती इंदिरा गांधी थीं उस समय प्रधानमंत्री

August 8, 2024
अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

May 16, 2026
दरभंगा :- तिलकेश्वर थाना के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती।

दरभंगा :- तिलकेश्वर थाना के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती।

May 15, 2026
हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

May 14, 2026
अररिया : 12वीं में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

अररिया : 12वीं में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

May 14, 2026
जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 36 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 36 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल

May 14, 2026
बिहार: किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर किसी ने कालाबाजारी शिकायत की या नहीं की, जमाखोरी पर प्रशासन ने किया प्रहार

बिहार: किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर किसी ने कालाबाजारी शिकायत की या नहीं की, जमाखोरी पर प्रशासन ने किया प्रहार

May 14, 2026
​कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखने मुजफ्फरपुर पहुंची केंद्रीय टीम

​कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखने मुजफ्फरपुर पहुंची केंद्रीय टीम

May 14, 2026
जीविका बैठक के दौरान एईएस/जेई, कालाजार एवं फाइलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान

जीविका बैठक के दौरान एईएस/जेई, कालाजार एवं फाइलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान

May 14, 2026
पलासी में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पलासी में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

May 14, 2026
कमरो चौक में शराबबंदी कानून के तहत दो युवक गिरफ्तार

कमरो चौक में शराबबंदी कानून के तहत दो युवक गिरफ्तार

May 14, 2026
अररिया : 12वीं में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

अररिया : 12वीं में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

May 13, 2026

अररिया – 14 मई 2026 ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का होगा आयोजन

May 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

भारत में पहले भी शरण ले चुकी हैं शेख हसीना- श्रीमती इंदिरा गांधी थीं उस समय प्रधानमंत्री

by Kumar Shrivastav
August 8, 2024
0
भारत में पहले भी शरण ले चुकी हैं शेख हसीना- श्रीमती इंदिरा गांधी थीं उस समय प्रधानमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 179

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 07अगस्त।

24 अगस्त, 1975 को एयर इंडिया के विमान से शेख़ हसीना और उनका परिवार दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंचा।

कैबिनेट के एक संयुक्त सचिव ने उनको रिसीव किया। पहले उनको रॉ के 56, रिंग रोड स्थित सेफ़ हाउस में ले जाया गया।

बाद में उनको डिफेंस कॉलॉनी के घर में स्थानांतरित किया गया। दस दिनों के बाद 4 सितंबर को रॉ के एक अफ़सर उन्हें लेकर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निवास 1, सफ़दरजंग रोड पहुंचे।

शेख़ हसीना ने इंदिरा गांधी से मिलने के बाद उनसे पूछा, “क्या आपको पूरी जानकारी है कि 15 अगस्त को हुआ क्या था?”

वहाँ मौजूद एक अफ़सर ने बताया कि उनके परिवार का कोई सदस्य जीवित नहीं बचा है। ये सुनते ही शेख़ हसीना रोने लगीं।

शेख़ हसीना के जीवनीकार सिराजुद्दीन अहमद लिखते हैं, “इंदिरा गाँधी ने हसीना को गले लगा कर दिलासा देने की कोशिश की। उन्होंने कहा आपके नुक़सान की भरपाई नहीं की जा सकती। आपका एक बेटा और एक बेटी है।आज से आप अपने बेटे को अपना पिता और बेटी को अपनी माँ समझिए।

सिराजुद्दीन अहमद के अनुसार शेख हसीना के भारत प्रवास के दौरान इंदिरा गाँधी से उनकी यही एक मुलाकात थी. जबकि रॉ के ख़ुफ़िया अधिकारियों का कहना है कि शेख़ हसीना और इंदिरा गाँधी के बीच कई मुलाकातें हुई थीं।

इस मुलाकात के दस दिन बाद शेख़ हसीना को इंडिया गेट के पास पंडारा पार्क के सी ब्लाक में एक फ़्लैट आवंटित कर दिया गया। इसमें तीन शयनकक्ष थे और थोड़ा बहुत फ़र्नीचर भी था. धीरे-धीरे उन्होंने कुछ फ़र्नीचर खरीदना शुरू किया।

उनको सख़्त ताकीद की गई कि वो लोगों से मिले जुलें नहीं और न ही घर से बाहर निकलें। उनको व्यस्त रखने के लिए उन्हें एक टेलीविजन भी दिया गया।

*पहली बार दिल्ली में शरण लेनी का इतिहास:*

15 अगस्त, 1975: शेख़ हसीना, उनके पति डाक्टर वाज़ेद और बहन रेहाना ब्रसेल्स में बांग्लादेश के राजदूत सनाउल हक के यहाँ ठहरे हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार वहाँ से उनको पेरिस जाना था, लेकिन एक दिन पहले ही डाक्टर वाज़ेद का हाथ कार के दरवाज़े में आ गया।

अभी वो लोग सोच ही रहे थे कि पेरिस जाएं या न जाएं, सुबह साढ़े छह बजे राजदूत सनाउल हक के फ़ोन की घंटी बजी।

दूसरे छोर पर जर्मनी में बांग्लादेश के राजदूत हुमायूं रशीद चौधरी थे।उन्होंने बताया कि आज सुबह ही बांग्लादेश में सैनिक विद्रोह हो गया है। आप पेरिस न जा कर तुरंत जर्मनी वापस आइए।

जैसे ही राजदूत सनाउल हक को पता चला कि सैनिक विद्रोह में शेख़ मुजीब मारे गए हैं, उन्होंने उनकी दोनों बेटियों और दामाद को कोई भी मदद देने से इंकार कर दिया।और तो और उन्होंने उनसे अपना घर छोड़ देने के लिए भी कहा।

2016 में शेख़ मुजीब की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में उस घटना को याद करते हुए शेख़ हसीना ने कहा था, “हम जैसे उनके लिए बोझ बन गए, हालांकि उन्हें शेख़ मुजीब ने ही बेल्जियम में बांगलादेश का राजदूत बनाया था और वो एक राजनीतिक नियुक्ति थीं. उन्होंने हमें जर्मनी जाने के लिए कार देने से भी मना कर दिया।

बहरहाल वो लोग किसी तरह जर्मनी में बांग्लादेश के राजदूत हुमायूं रशीद चौधरी की मदद से जर्मनी पहुंचे।

इसके आधे घंटे के भीतर यूगोस्लाविया के दौरे पर आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर कमाल हुसैन भी वहां पहुंच गए।

उसी शाम को जर्मन प्रसारण संस्था डॉयचेवेले और कुछ जर्मन अख़बारों के संवाददाता उनकी टिप्पणी लेने राजदूत के घर आ गए।

शेख़ हसीना और उनकी बहन रेहाना इतने सदमे में थीं कि उन्होंने उनसे कोई बात नहीं की।

विदेश मंत्री कमाल हुसैन ने भी एक शब्द नहीं कहा, हालांकि वो वहाँ मौजूद थे।

राजदूत चौधरी ने ज़रूर कहा कि शेख़ की दोनों बेटियाँ उनके पास हैं।इस बीच यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो ने उनका हालचाल तो पूछा लेकिन ये तय नहीं हो पा रहा था कि ये लोग अब रहेंगे कहां?

हुमायूं रशीद चौधरी के बेटे नौमान रशीद चौधरी ने मशहूर बांगलादेशी अख़बार ‘द डेली स्टार’ के 15 अगस्त, 2014 के अंक में एक लेख लिखा।

‘बंगबंधुज़ डॉटर्स’ के नाम से लिखे लेख में उन्होंने बताया, “मेरे पिता ने एक राजनयिक समारोह में पश्चिमी जर्मनी में भारत के राजदूत वाई के पुरी से पूछा कि क्या भारत शेख़ हसीना और उनके परिवार को राजनीतिक शरण दे सकता है ? ”

”उन्होंने जवाब दिया वो पता करेंगे. अगले दिन वो मेरे पिता से मिलने उनके दफ़्तर आए और बोले कि आमतौर से भारत में राजनीतिक शरण देने की प्रक्रिया लंबी होती है। उन्होंने ही सुझाव दिया कि दिल्ली में आपकी काफ़ी ख्याति है क्योंकि आप आज़ादी से पहले वहाँ के बांग्लादेश मिशन के प्रमुख रह चुके हैं। आपको इंदिरा गाँधी और उनके सलाहकार डीपी धर और पीएन हक्सर पसंद करते हैं। आप क्यों नहीं उनसे संपर्क करते?”

पुरी की उपस्थिति में ही चौधरी ने डीपी धर और हक्सर को फ़ोन लगाया. लेकिन दोनों उस समय भारत से बाहर थे।

वो इंदिरा गाँधी को फ़ोन करने से हिचक रहे थे, क्योंकि उन दोनों के ओहदे में बहुत फ़र्क था। वो एक देश की प्रधानमंत्री थीं जबकि चौधरी सिर्फ़ एक मामूली राजदूत।

वो इंदिरा गांधी से कई बार मिल ज़रूर चुके थे, लेकिन पिछले तीन वर्षों से उनका उनसे कोई संपर्क नहीं था।

राजनीति में तीन साल का समय एक लंबा समय होता है।दूसरे भारत में उस समय आपातकाल लगा हुआ था और इंदिरा गाँधी ख़ुद अपनी परेशानियों से जूझ रही थी।

नौमान रशीद चौधरी लिखते हैं: जब कहीं से कुछ होने के आसार नहीं दिखाई दिए तो हुमायूं चौधरी ने थक-हार कर इंदिरा गांधी के दफ़्तर फोन मिलाया। ये नंबर उनको भारतीय राजदूत पुरी ने दिया था।चौधरी उम्मीद नहीं कर रहे थे कि ये कॉल टेलिफ़ोन ऑपरेटर के आगे तक जा पाएगी. लेकिन वो दंग रह गए जब इंदिरा गांधी ने खुद वो कॉल रिसीव की। उन्होंने इंदिरा गांधी को सारी बात बताई। वो बंगबंधु की बेटियों को राजनीतिक शरण देने के लिए तुरंत तैयार हो गई।

19 अगस्त को राजदूत पुरी ने चौधरी को बताया कि उन्हें दिल्ली से निर्देश मिले हैं कि शेख़ मुजीब की बेटियों और उनके परिवार के दिल्ली पहुंचाने की तुरंत व्यवस्था की जाए।

Share this on WhatsApp
Share202Tweet127Share51
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

by Office Araria
May 16, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया।  विकाश प्रकाश। रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र अररिया के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय आध्यात्मिक आन्तरिक सत्संग...

हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

by Office Araria
May 14, 2026
0

अररिया |  गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार गुरुवार को अररिया शहर में एक भव्य...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से

May 16, 2026
दरभंगा :- तिलकेश्वर थाना के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती।

दरभंगा :- तिलकेश्वर थाना के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती।

May 15, 2026
हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल

May 14, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – रामाश्रम सत्संग मथुरा का दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आज से
  • दरभंगा :- तिलकेश्वर थाना के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
  • हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल में दिखा जज्बा, अररिया ने पेश की अनुशासन की मिसाल
  • अररिया : 12वीं में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
  • जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 36 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!