संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 मई 2026 की तड़के सुबह कमरो चौक वार्ड संख्या-03 में की गई।पुलिस के अनुसार पलासी थाना कांड संख्या 196/2024 के तहत पहली गिरफ्तारी सुबह करीब 03:15 बजे हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रवीण कुमार पैक उर्फ प्रवीण कुमार, पिता सहत लाल पैक, निवासी डाला वार्ड संख्या-04 के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 90(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी गिरफ्तारी सुबह करीब 03:20 बजे की गई। गिरफ्तार युवक सुजीत कुमार, पिता उमेश मंडल, निवासी पुनडब्बी वार्ड संख्या-05, थाना पलासी का रहने वाला है। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(9) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।



















