कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी शनिवार को कुशेश्वरस्थान पहुंच कर कुशेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। मंदिर के प्रधान पंडा ने मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कराया। सांसद ने भोलेनाथ से बिहार एवं समस्तीपुर के अमन-चैन और सुख समृद्धि का कामना किया। कुशेश्वरस्थान से लौटने के क्रम में असमा सल्हेश स्थान के निकट पूर्व प्रत्याशी पूनम देवी, सतीघाट पहुंचने पर भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सह पार्टी के कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी मणिकांत झा तथा सतीघाट स्थित चौधरी राइस मिल के निकट जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भरत चौधरी उर्फ बोलबम चौधरी ने सांसद शांभवी चौधरी को अपने अपने समर्थकों के साथ पाग, चादर एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद के सतीघाट में बोलबम चौधरी के कार्यालय पर आम जनों से मुलाकात के कार्यक्रम तय था। लेकिन सांसद के आम जनों से मुलाकात के निर्धारित कार्यक्रम स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं की गुटबाजी का भेंट चढ़ गई। सांसद से मुलाकात करने आए प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज से आए कार्यकर्ता और आम लोगों को सांसद के सतीघाट का कार्यक्रम रद्द होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भरत चौधरी उर्फ बोलबम चौधरी, पूर्व उपप्रमुख व जदयू नेता बच्चा राय, मुखिया श्रवण कमती, पूर्व मुखिया राम बहादुर पासवान,हम के नेता राम सुधारी सदा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर दास, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष गणेश पाठक सहित एनडीए गठबंधन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।