- वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ श्री श्री 108 मां लक्ष्मी मंदिर परिसर
नजरिया न्यूज़ | कुर्साकांटा, अररिया। दीपक राज।
अररिया जिले के कुर्साकाटा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के खत्री टोला, भोड़हा स्थित श्री श्री 108 मां लक्ष्मी मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर को मां लक्ष्मी सहित पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्य पंडित हरिमोहन झा एवं उनकी टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर में मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती, मां पार्वती, भगवान शिव और वीर बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र में सुख, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
इस आयोजन से भोड़हा सहित आसपास के गांवों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन समिति और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन में भोला प्रसाद सिंह, तरणेश्वर सिंह, संजीव सिंह, संजीत सिंह, नृपेन कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, विनय सिंह, रघुवीर सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, बलराम सिंह, पशुपति सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, शिव प्रकाश सिंह, कमल सिंह, अजीत सिंह, सतेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, नवल सिंह, हरिकृष्ण सिंह, सतीश कुमार सिंह, कृष्णा आनंद, रौशन सिंह, रोहित सिंह, गौरव सिंह, राजेश सिंह, धर्मनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।










