समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमिटी समस्तीपुर एवं समस्तीपुर सदर सबडिवीज़नल बीड़ी मज़दूर यूनियन की संयुक्त बैठक शनिवार को स्थानीय महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय दलसिंहसराय में कॉमरेड विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्व प्रथम शोक प्रस्ताव पेश किया गया। शोक प्रस्ताव में साथियो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रहकर क्षद्धांजलि दी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ नें कहा की वर्तमान राज्य एवं केंद्र सरकार मज़दूरों की हक़मारी कर केंद्र सरकार द्वारा मज़दूरों के लिए बनी श्रम कानून में संसोधन के नाम पर कॉर्पोरेट घराने के पक्ष में कानून बना रही है। मज़दूरो को अपने हक के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करना होगा।
एटक जिला सम्मलेन आगामी 13 एवं 14 अगस्त को समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में की जाएगी। जिसमें 13 अगस्त को शहीद कॉमरेड रविन्द्र प्रसाद की मूर्ति का अनावरण एवं विशाल आम सभा होंगी।वंही
शाम से डेलिगेट सत्र चलेगा।साथ ही बैठक में यूनियन से सम्मलेन में भाग लेने हेतु डेलिगेट का चुनाव किया जाएगा। बैठक में बीड़ी श्रमिको को स्थानीय एस. के. नसिरउद्दीन कंपनी द्वारा बराबर काम की बंदी करने के खिलाफ हेड कार्यालय पर आंदोलन किया जायेगा।
मौके पर बैठक को यूनियन महासचिव राम बिलास शर्मा, मो यूनुस, शंकर राम,जगदेव दास, महेश्वर राम, राम सागर सिंह, उस्मान अंसारी, मज़हर आलम, राम भजन पासवान, रहमत अंसारी, सायरा बानो, कारो देवी, प्रमिला देवी, ज्ञानी पासवान, सुरेंद्र कुमार, सुदामा देवी आदि नें सम्बोधित किया।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















